CODING-DECODING in Hindi for competition exam

*कूटलेखन-कुटवाचन ( Coding and Decoding )*

🔰🔰🔰🔰

कूटलेखन कुटवाचन में किसी संदेश या सूचना को विशेष कोड द्वारा अर्थहीन करके कोडिंग की जाती है तथा दूसरा व्यक्ति इसी आधार पर संदेश सूचना को डिकोड करता है इसमें कुछ शब्द अक्षर और अंक दिए होते हैं जो विशेष नियम अनुसार होते हैं और उन्हीं नियमों की जांच करके उसकी भाषा का प्रयोग किया जाता है

🌻 *कोडिंग ( CODING)*
किसी अर्थपूर्ण शब्द को विशेष नियम के अनुसार अर्थहीन करने की विधि को कोडिंग कहते हैं
जैसे -
Lokesh - MPLFTI / KPJFRI

इसमें लोकेश एक अर्थपूर्ण शब्द है जिसको कोडिंग के द्वारा परिवर्तित कर दिया गया है एक शब्द को एक एक समान नियमानुसार कितने भी शब्द बनाए जा सकते हैं

 🌻 *डिकोडिंग (Decoding)*
 किसी अर्थविहीन शब्द को विशेष नियमानुसार अर्थपूर्ण शब्द में परिवर्तित करने की विधि को डिकोडिंग कहते हैं

KPJFRI- Lokesh

*कोडिंग और डिकोडिंग के प्रश्नों को हल करते समय निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए*
🔰🔰

*1. अंग्रेजी वर्णमाला के सभी अक्षरों का क्रमंकित मान पता होना चाहिए या याद होना चाहिए और इसके लिए आप EJOTY की सहायता से पूरी अंग्रेजी वर्णमाला आसानी से याद रख सकते हैं*

E  J    O  T  Y
5 10 15 20 25

*जैसे अंग्रेजी वर्णमाला का 12 अक्षर कौन सा है*

10 वा अक्षर = J
12= 10+2 =12

J K L
12=L

*2. कोडिंग और रिकॉर्डिंग के प्रश्नों को हल करते समय प्रत्येक अक्षर का विपरीत अक्षर भी ध्यान में होना चाहिए*

*विपरीत अक्षर*

A- Z     H-S
B - Y     I- R
C - X     J-  Q
D-  W    K- P
E - V     L - O
F -U     M - N
G-  T

TRICK -1
इसके लिए एक बेस्ट ट्रिक है वह
*UF LOVE BY SHIRT G ( उफ लव बाई शर्ट जी)*
की सहायता से विपरीत अक्षर याद कर सकते हैं

U - F , L - O , V- E  , B - Y , S- H , I - R , T- G

TRICK- 2
*योग विधि के द्वारा भी विपरीत अक्षर का पता लगाया जा सकता है इसमें दो अक्षरों का योग 27 होना चाहिए*

जैसे- B =2
27-2=25
25 =Y

🌻 *अक्षरों की क्रम व्यवस्था*

अंग्रेजी वर्णमाला में सभी अक्षरों को दो व्यवस्थाओं के द्वारा प्रदर्शित किया जा सकता है

1. बाएं से दाएं की ओर
A -Z

2. दो दाएं से बाएं की ओर
Z-A

🌻 *वृत्तीय क्रम व्यवस्था*

1.  *दक्षिणावर्ती घूर्णन*
घड़ी की सुइयों के चलने की दिशा में घूर्णन

2. *वामावर्त घूर्णन*
घड़ी की सुइयों के चलने की विपरीत दिशा में घूर्णन

*परीक्षा में निम्न प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं*

*1. अक्षरों का कोड संख्याओं के रूप में*
 इसमें आपको एक शब्द का कोड नंबर में दिया होगा और दूसरे का कोड पूछेगा जैसे

*किसी सांकेतिक भाषा में CHAIR का कोड 39 हो तो उसी सांकेतिक भाषा में PANTHER का कोड क्या हुआ*

C H. A. I. R = 3+ 8 + 1 + 9 + 18= 38

LIKE-
P. A. N. T. H. E. R. = 16+ 1 + 14 +20 + 8 + 5 + 18= 82

PANTHER= 82

*2. संकेत में दिए गए अक्सर अपने स्थान से आगे या पीछे करके*
 इस प्रकार के प्रश्नों में आपको एक सांकेतिक भाषा में एक शब्द दिया होगा जिसको अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार आगे या पीछे करके उसका कोड दिया होगा और दूसरे शब्द का सांकेतिक भाषा में कोड आपसे पूछा जाएगा इसमें शब्द आगे पीछे एक या एक से अधिक भी हो सकता है

*जैसे-   किसी सांकेतिक भाषा में WRITE को VQHSD कहा जाए तो MIGHT को क्या कहा जाएगा*

Solution-
इसमें एक शब्द पीछे वाला  किया हुआ है

WRITE - VQHSD

MIGHT- LHFGS

ऐसे ही दो या दो अक्षरो को आगे पीछे भी किया जा सकता है

जैसे-
*किसी सांकेतिक भाषा में FATHER को HCVJGT कहा जाए तो SHIP को क्या कहा जाएगा*

SOLUTION-
F.    A. T. H. E R
+2. किया है सभी मे
H.   C. V. J. G. T

SHIP  में हर अक्षर में +2 करने पर
Ship = ujkr

Comments

Popular Posts